कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विजय माल्या के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी के एक पसंदीदा अधिकारी ने माल्या के खिलाफ़ लुकआउट नोटिस को कमज़ोर किया था।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सीबीआइ के संयुक्त निदेशक एके शर्मा ने माल्या के लुकआउट नोटिस को कमजोर किया, जिससे माल्या को भागने में मदद मिली।

जब वित्त मंत्री को पता था ‘विजय माल्या’ लंदन भाग रहा है तो CBI और ED को क्यों नहीं बताया? राहुल गांधी

एके शर्मा जो कि गुजरात कैडर के अधिकारी हैं और सीबीआई में पीएम मोदी के पसंदीदा हैं”। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के भागने में भी इसी अधिकारी का हाथ है।

इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि सीबीआई ने ‘हिरासत’ नोटिस को ‘सूचना’ में बदलकर माल्या को देश से निकल भागने में मदद की। सीबीआई सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट करती है। ऐसे में यह समझ से परे है कि सीबीआई ने मोदी की अनुमति के बिना इतना बड़ा कदम उठा लिया।

बता दें कि माल्या ने बुधवार को दावा किया था कि उसने ब्रिटेन आने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी। जिसके बाद से कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है।

जिस विजय माल्या पर करोड़ों का कर्ज़ है उसे जेटली ने विदेश भागने से रोका क्यों नहीं? दाल में कुछ तो काला है : कीर्ति आजाद

राहुल ने गुरुवार को कहा था कि जेटली ने माल्या को देश छोड़ने में मदद की। वह लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले की जांच होनी चाहिए।

सिर्फ विपक्ष ही नहीं बल्कि बीजेपी के अपने नेता सुब्रमण्यम स्वामी का भी यह मानना है कि विजय माल्या के भागने की ख़बर सरकार को थी। उन्होंने कहा था कि सरकार के इशारे पर विजय माल्या के लिए लुकआउट नोटिस को बदला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here