कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं, जिसमें वो कुछ लोगों के साथ नज़र आ रहे है। अब इन तस्वीरों को लेकर बयानबाज़ी शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने तस्वीरों पर सवाल खड़े किए हैं।

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की एक फोटो ट्वीट कर कहा कि ये तो फोटोशॉप है, छड़ी की परछाई गायब है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री की जमकर आलोचना हुई। नेताओं से लेकर कई पत्रकारों ने गिरिराज सिंह के इस बयान का मज़ाक उड़ाया।

आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की जनता ‘अच्छे दिन’ की तलाश में है और मंत्री गिरिराज सिंह राहुल गांधी की छड़ी की परछाईं ढूंढ़ रहे हैं।

अगर राहुल गांधी 1984 के दंगों के लिए माफ़ी मांग लें तो क्या मोदी ‘गुजरात दंगों’ के लिए माफ़ी मांगेंगे? : सागरिका घोष

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मंत्री जी, देश की जनता पिछले 54 महीनों से अच्छे दिन खोज रही है और आप राहुल गांधी की छड़ी की परछाईं… हद ही हो गई दिवालियेपन की”।

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह ने इसपर तंज़ कसते हुए ट्वीट किया, “ये मोदी के मंत्री कितने ख़ाली हैं कि राहुल गांधी की छड़ी की परछाई ढूँढ रहे हैं। आदरणीय गिरिराज सिंह जी, छड़ी की परछाईं ढूँढ़ने में आपके कार्यकर्ता लगे हुए हैं। आप देश के विकास की परछाईं बड़ी करने पर ध्यान दीजिए वरना ‘राहुल आ जाएगा’।

बता दें कि राहुल गांधी गत 31 अगस्त को इस यात्रा के लिए नेपाल रवाना हुए थे जहां से उन्होंने कैलाश के लिए प्रस्थान किया था।

ख़बरों की मानें तो इस यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिना रुके 13 घंटे तक पर्वत की चढ़ाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष करीब 34 किलोमीटर तक पैदल चले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here