विजय माल्या देश छोड़ने से पहले अरुण जेटली से मिले थे। ऐसा खुद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया है। अब इस मामले पर मोदी सरकार पर सवाल उठने लगे है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ये बात कहीं थी कि माल्या भारत छोड़ने से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता से मिले थे। अब इस मामले पर कांग्रेस का शक यकीन में बदल गया है।

भगोड़े विजय माल्या ने किया खुलासा : देश से भागने से पहले वित्तमंत्री अरूण जेटली से की थी मुलाकात

माल्या की जेटली से मुलाकात पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी को भी इस मामले शामिल बताया है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, इस मामले में चौकीदार क्यों नहीं जवाबदेह है भागीदार बनाने के? देश को जुमलेबाज़ी की दी गोली और लूट ली देश की तिजोरी।

बता दें कि मार्च 2016, में विजय माल्या भारत छोड़कर भागे थे। उस वक़्त भी वित्त मंत्री अरुण जेटली ही थे।

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पहले ही कहा था मोदी सरकार ने ‘विजय माल़्या’ को विदेश भागने में मदद की है!

वहीँ इससे पहले कोर्ट की सुनवाई के दौरान विजय माल्या ने लंदन में मौजूद सीबीआई डायरेक्ट राकेश अस्थाना से हाथ मिलाया था जिसके बाद सरकार पर आरोपों का दौर फिर से शुरू हो गया था। अब माल्या का ये बयान मोदी सरकार को खतरे में डाल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here