बीजेपी शासित राज्य छत्तीसगढ़ में रमन सरकार का तानाशाही रवैया सामने आया है। मामला बिलासपुर का है जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कचरा कह दिया।

जिसका विरोध करने जब कांग्रेसी उनके घर पहुंचे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई लोग बुरी तरह से चोटिल हो गए और लहूलुहान हो गए।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में स्वछता अभियान पर नारें दें रहे हैं और लोग अगर स्वछता पर सवाल पूछ रहे तो सरकार उनपर लाठियां बरसा रही हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया।

PM मोदी के चहेते CBI अधिकारी एके शर्मा ने ‘विजय माल्या’ को देश से भगायाः राहुल गांधी

इस घटना में पुलिस ने इतनी बर्बरता दिखाई कि न उन्होंने महिला देखी और न ही पुरुष, सबको एक लाइन खदेड़ दिया और जमकर डंडे बरसाए।

वहीँ पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस भवन जाकर गिरफ़्तारी देने की जिद की लेकिन कांग्रेस नेताओं ने गिरफ़्तारी देने से मना कर दिया था।

इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लाठीचार्ज को मोदी सरकार का तानाशाही रवैया बताया है। राहुल ने सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का वीडियो साझा करते हुए लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में “तानाशाही एक पेशा” बन गया है।

PM मोदी की तरह अगर राहुल गांधी ने ख़ुद को ‘बोहरा समाज’ का हिस्सा बताया होता तो अब तक वो ‘मुल्ला’ घोषित कर दिए जाते : आचार्य

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को ‘सियासी ज़ुल्म’ बताते हुए कहा कि, रमन सिंह की सरकार द्वारा बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बुज़दिली से किए गए प्रहार को जनता सियासी ज़ुल्म के रूप में याद रखेगी।

बता दें कि भाजपा नेता अमर अग्रवाल द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कचरा कहे जाने पर मंगलवार को उनके घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन में कूड़ा भी फेंका था।

जब वित्त मंत्री को पता था ‘विजय माल्या’ लंदन भाग रहा है तो CBI और ED को क्यों नहीं बताया? राहुल गांधी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां बरसाई थी जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here