समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि भाजपा सरकार में सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स डराती है। ये नए तरह का लोकतंत्र है। ये लोगों के जरिए, लोगों का, लोगों के लिए लोकतंत्र नहीं है। झूठे मुक़दमे लगाने का है जो रह जाता है उसे मीडिया से बदनामी करवा दिया जाता है। विरोधियों के प्रति न्यूज़ बनवा (प्लांट) करवा दो।

उन्होंने कहा कि इजरायल में भी बैलट पेपर से चुनाव हुए हैं। जिस दिन भारत में भी बैलट से चुनाव होंगे उस दिन भारत का रिजल्ट कुछ और होगा। अमेरिका में भी बैलट से वोट पड़ेगा।

अंग्रेज बांटकर राज करते थे, भाजपा डराकर राज कर रही है, जैसे अंग्रेज़ भागे थे वैसे भाजपा भी भागेगी

बता दें कि इजरायल संपन्न हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। जबकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जमकर राष्ट्रवाद और विकास को लेकर प्रचार किया था।

अखिलेश ने भाजपा पर समाज को बांटने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, “अंग्रेज बांटने थे और राज करते थे, आज भाजपा डरा के राज कर रही है, अंग्रेज भी भागे थे ये भी भागेंगे। जिस दिन जनता जाग जाएगी उस दिन डरा के रूल कर रही भाजपा भी भाग जाएगी।”

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल ने समाजवादी का दामन थाम लिया। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हम 2022 में यूपी को एक अच्छी सरकार देंगे। डॉ अम्बेडकर, लोहिया जी और कांशीराम जी के सपने को पूरा करने के लिए सपा परिवर्तन का काम करेगी।

ब्रिटेन: अस्पताल की बदइंतज़ामी पर शख़्स ने PM को लगाई डांट, पत्रकार बोले- भारत में तो जेल हो जाती

इस दौरान उन्होंने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता चिन्मयानंद मामले पर कहा कि, कानून अपना काम करेगा, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पीड़ित बेटी को न्याय दिलाएंगे ये हमें विश्वाश है।

वहीं सपा से नाराज चल रहे शिवपाल यादव पर बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, “शिवपाल यादव अगर पार्र्टी में आते हैं तो उनके लिए भी पार्टी के दरवाजे खुले हैं। हमारे ऊपर परिवारवाद के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन परिवार में लोकतंत्र है। परिवार एक है, अलग नहीं हैं। हमारी पार्टी सबके लिए खुली है, जो भी आना चाहे सबका स्वागत है, हम मुकदमा भी नहीं देखेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here