उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से BJP विधायक विक्रम सिंह सैनी के कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी बनाने वाले बयान पर आम आदमी विधायक की विधायक अलका लांबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
अलका ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘महिलाओं के प्रति यह सोच, यह गंदी मानसिकता मात्र BJP के नेताओं में ही अधिकतर देखने को मिलेगी. महिला मंत्री स्मृति ईरानी इस पर कुछ बोलें तो जरूर शेयर कीजियेगा?’
महिलाओं के प्रति यह सोच ,यह गंदी मानसिकता मात्र BJP के नेताओं में ही अधिकतर देखने को मिलेगी…
महिला मंत्री ईरानी-रानी इस पर कुछ बोलें तो जरूर शेयर कीजियेगा 🙏🇮🇳.
रेप के आरोपी #BJP विधायक को तिहाड़ लाया गया👍. https://t.co/C67n2nGEY7— Alka Lamba – अलका लाम्बा (@LambaAlka) August 7, 2019
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें BJP विधायक धारा 370 खत्म किए जाने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं क्योंकि वो कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी कर पाएंगे।”
योगीराज : सड़क पर घंटों तड़पती रही गाय, किसी ने नहीं की मदद, साक्षी बोलीं- ‘गौरक्षक’ कहां हैं?
भाजपा विधायक ने आगे कहा- पहले वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर उत्तर प्रदेश के छोरे से शादी कर ले तो उसकी नागरिकता खत्म। भारत की नागरिकता अलग, कश्मीर की अलग। और जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं यहां पर, उनको खुशी मनानी चाहिए। शादी वहां करो न, कश्मीरी गोरी लड़की से। खुशी मनानी चाहिए। पूरे चाहे हिंदू, मुसलमान कोई हो। यह पूरे देश के लिए उत्सव का विषय है।
विधायक ने ये भी कहा कि मोदी जी आपने मेरा सपना पूरा कर दिया। पूरा भारत खुश है। सारी जगह नगाड़े बज रहे हैं। पूरा उल्लास है। चाहे वो लद्दाख हो, लेह हो। मैंने कल फोन किया… हमारे एक जानने वाले हैं। कोई मकान है…”
तुम नमाज़ों का लुत्फ लेते हो
मैं शराबों का मजा लेता हूँ
तुम खुदाया से गिले करते हो
मैं ख़ुदी को ही सजा देता हूँ
Ma bhan sabki ak jashi hoti he agar yhe tipni. Bjp ke mla ne ki he to modi ji ki gaj une per girne wali he kyo ki modi gunegar ko katyi nahi maf kerege
Sare kalyug bahut khush hai. Tera kya hoga kaaliya.
Aare bhai madam irani ji jaroor bolengi apne pyare kaalu bhai ke liye kyoki raksha bhadhan aa raha hai.kaalu bhaiya bahut kimti gift denge.
Saare kaalu bahut khush hai, agar gabbar ko pata to….Tera kya hoga kaaliya.