उत्तर प्रदेश में लगातार संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ा जा रहा है। अम्बेडकर की प्रतिमाओं को तोड़कर समाज में तनाव फ़ैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में अब बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली में सरदासपुर गाँव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके बाद गांव में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें, कि उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर की मूर्ति तोड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले दिनों आजमगढ़ के कप्तानगंज के राजापट्टी गांव में अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ दी गई थी, गाज़ीपुर में भी मूर्ति को तोड़ा गया था।

इससे पहले मेरठ में कुछ असामाजिक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा हाल ही में बदायूं में अम्बेडकर कि एक मूर्ति को भगवा रंग में रंग दिया गया था।

बताया जा रहा है कि मूर्ति तोड़ने वाले उपद्रवी जाइलो कार में बिहार से बलिया आये थे। जब पुलिस ने जाइलो सवार उपद्रवियों का पीछा किया लेकिन वो बिहार सीमा में प्रवेश कर गए। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here