बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा मध्यप्रदेश पहुंचे हुए थे। जहां उन्हें कुछ मीडिया वालों से नारी शक्ति पर बात कर रहें थे, मगर जैसे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर सवाल किया गया वो भाग खड़े हुए और धन्यवाद धन्यवाद कहते हुए कार में बैठकर रवाना हो गए।

ऐसा शायद पहली बार है जब बेबाकी से बीजेपी का बचाव करने वाले संबित पात्रा ने मीडिया का जवाब नहीं दिया।

दरअसल एमजे अकबर पर 17 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके लिए उन्होंने क़ानूनी मदद लेते हुए 97 वकीलों की पूरी फ़ौज उतार दी है।

यौन शोषण के आरोप पर कांग्रेस ने ‘फिरोज खान’ को हटाया, क्या अकबर का इस्तीफ़ा लेगी बीजेपी ?

अब इस मामले की सुनवाई गुरुवार से शुरू होगी जिसमें अकबर ने मानहानि का मामला रिया रमानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

महिलाओं से जुड़े एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे संबित पात्रा ने कहा- महिलाओं के योगदान के लिए नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए सभी ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा है।

इसके बाद पत्रकार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर बात हो रही है ऐसे में एमजे अकबर पर जो सवाल उठ रहे है उसपर क्या कहेंगें।

पात्रा ने सवाल को टालते हुए कहा कि अब हो चुका है, ठीक है।

पत्रकार ने फिर कहा- आप प्रवक्ता होकर भी सवालों से भाग रहें हैं, इसपर पात्रा ने कहा- धन्यवाद जी।

इसके बाद वो गाड़ी से रवाना हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here