जिस तरह से मोदी सरकार में केंद्रीय एजेंसियां काम कर रही हैं उसपर कई सवाल उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया।

अखिलेश ने कहा कि, “प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आयकर विभाग का डर दिखाकर देश का लोकतंत्र चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, ये नए भारत का नए लोकतंत्र का भारत है।”

जिस काम से राजन ने इनकार किया, वह शक्तिकांत ने कर दिया, इसीलिए उनको RBI गवर्नर बनाया गया था?

बीजेपी लोगों को डरा कर, नफ़रत फैलाकर राजनीति करना चाहते हैं। यूपी में हो रहे फेक एनकाउंटर पर अखिलेश ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, हम योगी सरकार से जानना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर जितने एनकाउंटर हुए हैं। सरकार एक बार में अपराधियों की थानों से निकालकर सूची क्यों नहीं दे देती?

पिछले साल बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के ह त्या के आरोपियों का फूल माला और जय श्री राम-भारत माता की जय के स्वागत करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि, “क्या ये नया लोकतंत्र है, ये लोकतंत्र की परिभाषा होगी? पुलिस का अधिकारी मारा गया और आरोपियों के जेल से छूटने के बाद उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। क्या ये है यूपी की कानून व्यवस्था?”

इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी बोलीं- मेरे पति शहीद हो गए और आज गुनहगारों का स्वागत किया जा रहा है

वहीं उन्होंने कहा कि, “कानून व्यवस्था में असफल योगी की सरकार में ह त्या-लूट और बलात्कार बढ़े हैं वहीं फर्जी एनकाउंटर की सूची बहुत लंबी है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अपराध हो रहे हैं लग रहा है कि यूपी ह त्या प्रदेश बन गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here