प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ साथ पूरा देश बड़ी ही बेसब्री से लैंडर विक्रम के चांद की धरती को चूमने और खुशी में झूमने का इंतजार कर रहा था। मगर फिर लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया और इसरो के हाथ सफलता आते आते रह गई।

मगर देश के तमाम न्यूज़ चैनल स्टूडियो में बैठे एंकर लैंडर विक्रम से पहले ही चाँद पर पहुँच चुके थे। वो बता रहें थे कि कैसे चांद पर लैंडर विक्रम उतरने वाला है, पत्रकार दीपक चौरसिया ने तो नाटकीय अंदाज़ में स्पेस सूट तक पहन लिया तो कहीं एंकरों की फ़ौज ने चाँद पर से (जो ग्राफिक से बना था) अपनी सीधे प्रसारण का हाल शुरू कर दिया वो भी कुर्सी लगाकर।

टीवी पर नज़र आने वाले एंकर स्पेस सूट पहने हुए जो तैयार थे। भले ही संपर्क टूटने से भारत का सपना पूरा नहीं हो पाया मगर देश के एंकर तो बेशर्मी से चाँद पर पहुँच भी गए।

पत्रकार दीपक चौरसिया भी इसी जमात में खड़े नज़र आए उन्होंने एक कदम आगे जाते हुए स्पेस सूट ही पहन लिया और खबर देने की जगह खुद ही खबर बन गए। इसमें कोई शक नहीं है कि ये देश के एक बहुत बड़ा पल था। मगर जिस तरह का प्रदर्शन टीवी स्टूडियो में बैठे एंकरों ने दिखाया वो बेहद शर्मनाक था।

अब सोशल मीडिया पर इन एंकरों का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- ये सब लोग वापस आ गए चाँद पर से ??

अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा- क्या ये सच है? बाईं तरफ का आदमी कितना दुखी लग रहा है, अरे नहीं। गरीब आदमी यह कौन है, मेरी अज्ञानता को क्षमा करें।

बता दें कि भारत के चंद्र मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया। चंद्रयान-2 मिशन की कुल लागत 978 करोड़ रुपये बताई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here