‘महिलाओं के अपमान में, भाजपा मैदान में’ ये लाइन भाजपा पर एकदम सही सिद्ध होती है। क्योंकि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में एक तरह से वहां की महिलाओं का अपमान किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भिलाई में महिला सम्मेलन को लेकर रैली की। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां आई महिलाओं और युवतियों के अंडरगारमेंट्स की भी तलाशी की।

ये सब इसीलिए किया गया क्योंकि अमित शाह को कोई काली पट्टी ना दिखा दे। भाजपा के पधाधिकारी इस बात को लेकर चिंतित थे कि वहां आई कोई महिला शाह को काले कपड़े दिखा कर विरोध ना कर दे! इसीलिए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स के साथ में युवतियों की काली लेगिंस भी उतरवा ली गई।

जो लड़कियां काली साड़ी, चुनरी और दुपट्टा पहनकर गईं उन्हें वहीं उतरवा कर फेंक दिया गया।

भाजपा के महिला के अस्मत के साथ खिलवाड़ करने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नेता किरनमयी नायक ने कहा, अभी तक तो युवकों के मोज़े और बेल्ट उतरवाए जा रहे थे। अब भाजपा सरकार कितनी घटिया स्तर पर नीचे गिर चुकी है कि महिलाओं के अंडरगारमेंट्स तक चेक करवा रही है।

भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ उनके अंडरगारमेंट्स चेक कर उन्हें लज्जित कर रही है। किरनमयी नायक नायक ने आशंका जताई कि जिन महिलाओं का अंडरगारमेंट चेक किया गया उनकी विडियो क्लिपिंग भी बनाई गई होगी, इसको लेकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जा सकता है।

आखिर महिलाओं के साथ इस तरीके का बर्ताव किसके कहने पर किया गया? क्या महिलाओं की इज्जत से बड़ी अब अमित शाह की इज्जत हो गई है जिसके लिए औरतों से लेकर लड़कियों के कपड़े उतरवा लिए जा रहे हैं!

10 COMMENTS

  1. अमित शाह,
    अगर काले रंग के कपड़ों और झंडों से इतना ही डर लगता है तो …
    लोकतंत्र राज मे
    काले कारनामे क्यो करते हो ???

  2. बीजेपी के लोग बहुत ही घटिया सोच वाले है।
    अपमान होना निश्चित है,यह जानकर भी महिलाएं,अमित शहा की रैली में क्यों गयी।

  3. बीजेपी ने ये बहुतही शर्मनाक काम
    किया हैं
    जनता 2019 को आनेवाले इलेक्शनमे माफ नही करेंगी

  4. ये इनकी ओछी मानसिकता का उदाहरण है । भाजपा वाले अपनें ही कुकर्मों की वजह से भयभीत हैं। एक तडीपार और पीएम के चापलूस के लिए अनेंकों माताओं बहिनों की बेइज्जती कर दी भाजपाई अंधभक्तों ने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here