मोदी सरकार पर कई बार उद्योगपति मुकेश अंबानी को फायदा पहुँचाने का आरोप लग चुका है। एक बार फिर से भाजपा की सरकार अंबानी पर मेहरबान नज़र आ रही है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने माइक्रोमैक्स और जिओ के गठजोड़ को 1500 करोड़ रुपए का ठेका दिया है।

मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स और दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जिओ के गठजोड़ को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में महिलाओं एवं विद्यार्थियों को 50 लाख फोन वितरित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपए का ठेका दिया है।

माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक विकास जैन ने कहा कि इस परियोजना के तहत राज्य में महिलाओं को 45 लाख स्मार्टफोन दिये जाएंगे। शेष पांच लाख स्मार्टफोन राज्य के कॉलेजों के विद्यार्थियों को दिये जायेंगे।

अबकी बार विज्ञापन वाली सरकार! ‘फ्लॉप’ GST के प्रचार में मोदी सरकार ने उड़ा दिए 132 करोड़ रुपए

इस से पहले हाल ही में मुकेश अंबानी के शिक्षा संसथान ‘जिओ इंस्टिट्यूट’ को श्रेष्ठ संसथान का दर्जा देने पर विवाद उठा था। दरअसल, वो संस्थान अभी तक बना भी नहीं है। उसके बावजूद सरकार द्वारा पहले ही उसे ये दर्जा दे देना विवादों का कारण बना था।

दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जिओ को विशेष लाइसेंस देने के चलते देश को हज़ारों करोड़ का नुकसान हो चुका है। अन्य कंपनियों ने भी इस बात की शिकायत की है कि दूरसंचार क्षेत्र में सरकारी मशीनरी की ओर से पक्षपाती रवैय्या अपनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here