प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश के अच्छे दिन चाहे ना आए हो लेकिन उद्योगपति मुकेश अम्बानी के ज़रूर आ गए हैं। 2014 से अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 73% बढ़ गयी है। मुकेश अंबानी 45 बि‍लि‍यन डॉलर यानि करीब 2.92 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है। इतनी संपत्‍ति‍ के साथ मुकेश अम्बानी विदेशी पत्रिका हुरून ग्लोबल की 2014 लि‍स्‍ट में दुनिया के टॉप 20 अमीरों में शामिल हो गए हैं।

2013 में मुकेश अंबानी की संपत्ति लगभग 21 बिलियन डॉलर थी। अब ये बढ़कर 45 बिलियन डॉलर हो गई है। 4 सालों में इतनी ज़्यादा संपत्ति बढ़ना मामूली बात नहीं है।

बता दें, कि मुकेश अम्बानी मोदी सरकार के करीबी माने जाते हैं। सरकार पर कई बार मुकेश अम्बानी को फायदा पहुंचने के आरोप लग चुके हैं।

हाल ही में ट्राई पर भी मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कंपनी जियो को फायदा पहुँचाने की खबर आई थी। जियो को छूट देने में सरकार को 600 से ज़्यादा करोड़ का नुकसान हुआ है। अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने इस मामले में ट्राई पर पक्षपात का आरोप लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here