त्रिपुरा के नए बने मुख्यमंत्री ने एक विवादित बयान के जरिए अपने आपको उस लिस्ट में शामिल कर लिया है जहां पर भाजपा के दर्जनों नेता पहले से विराजमान हैं।

उन्होंने इन्टरनेट और सैटेलाइट को महाभारत काल का आविष्कार बताया, साथ ही कहा है कि इसका कोई आधुनिक आविष्कार नहीं हुआ है।

एक कार्यक्रम में CM विप्लब देब लोगों को ज्ञान दे रहे हैं और कह रहे हैं ‘महाभारत के दौरान रणक्षेत्र की रिपोर्टिंग करते हुए संजय जिस तरह से तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे थे तभी संभव है जब की इन्टरनेट और सैटेलाइट हों – इससे साबित होता है कि महाभारत काल में ही सैटेलाइट का आविष्कार हो गया था, इसका कोई आधुनिक आविष्कार नहीं हुआ।’

इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के संजय निरुपम लिखते हैं – बीजेपी हर दिन एक ऐसा ही मजाक करती है।

अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में लेफ्ट का गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भारी विजय प्राप्त करते हुए भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बनाया था।

सत्ता पाते ही त्रिपुरा में भी पहले हिंसा भड़काई गई और अब बेतुकी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here