पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 20 वें दिन बढ़े। कोरोना काल में जहां गरीबों का जीना मुहाल है, वहीँ मोदी सरकार डीजल के दाम बढ़ाकर देश में महंगाई लाने का ग्रीन सिग्नल दे रही है। लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने सरकारी आदेश पाकर सपा कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने लाठीचार्ज करने के बाद कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

डीजल के दाम कम करने की मांग को लेकर पुलिस ने जो सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज इसमें कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट लगने आई हैं। एक तरफ यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लोगों को नौकरी देने का प्रचार कर रही है तो दूसरों तरफ पेट्रोल-डीजल पर कर लगाकर गरीबों की जेबें ढीली कर रही है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जनता के हित में सपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंच गए। सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और ट्रैक्टर समेत लगभग 20 दो व चार पहिया वाहन सीज कर दिया।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रामकरण निर्मल, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविंद गिरि, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा और नगर उपाध्यक्ष बबलू खान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here